एलेट स्पोर्ट्स मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने मारी बाजी , 11 स्वर्ण पदक के साथ ।
कन्याकुमारी नागरकोइल जिले में 11 व 12 अक्टूबर को आयोजित 21वीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया राष्ट्रीय कराते स्पर्धा में काता इवेंट में इंदौर शहर के माही धर्मेंद्र धारू साक्षी लोधी राधिका पंचोले तनवीक लश्करी ओर प्रतीक श्रीवास ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं कुमति इवेंट में गार्गी भार्गव रोहित कौशल देवराज खोड़े वंशिका ठाकुर शौर्य चावड़ा और सिद्धार्थ चौहान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं तनवीक लश्करी , दिव्यांश भाटिया यशराज खोदे तमन्ना खोदे सुरभि जैसवार को रजत पदक प्राप्त हुआ। वहीं वरुण राठौर कृष्ण सिंह और श्रेया भाटिया को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इनके कोच अमय लश्करी एवं मीनू गौर थे । विजेता खिलाड़ियों को स्कूल प्राचार्य राज पाटिल ने बधाई दी।
