रायबरेली। भारत देश को तीव्र गति से चहुमुखी विकास की ओर अग्रसित करने वाले अथवा नव भारत के र्निमाता/ देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्म दिवस एवं देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा पूँजा के पावन अवसर पर आज दिनांक 17 सितम्बर 2025 को प्रधान संध अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार पाल द्वारा ग्राम पंचायत प्रेमराजपर के शैरिन माता जी के मन्दिर प्रांगण में ग्रामीणों को निःशुल्क आर्युवेद योग चिकित्सा शिविर एवं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। मंन्दिर में पुजा अर्चना कर योग शिविर का शुभारम्भ किया गया। योग शिविर में योग गुरू डा० श्री रवि प्रताप सिंह जी की गरिमामयी उपस्थित में ग्रामीणों को योगाभ्यास करावाया गया। तथा योगाचार्यों द्वारा योगाभ्यास से होने वाले मानसिक / शारीरिक लाभ के बारें में भी जनसमूह को विस्तृत जानकारी दी गयी। योगाभ्यास के पश्चात मा० प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मोत्सव भी बडें ही धूम धाम से मनाकर प्रसाद वितरण किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री अनूज मौर्य जी एवं अध्यक्ष प्रधान संघ श्री दिलीप कुमार पाल जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित कर सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया।

उक्त सुअवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में योग गुरू डा० रवि प्रताप सिंह जी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला महामंत्री श्री अनज मौय जी, योगाचार्य त्रिलोकी राम जी, योगाचार्य एम० पी० पाल जी, किसान मित्र लोक भारती श्री राम शरण सिंह जी, गौ सेवक किष्मत राय शर्मा जी, जिला कार्य समिति सदस्य समित पाण्डेय जी, राजेश मौर्यं जी, श्याम लाल पासवान जी, रामफेर पासवान जी, हरिश्चन्द्र जी, विमल वर्मा जी, राम प्रकाश वर्मा जी, रमन गौड़ जी, श्री शिवम गौड जी, श्रवण कमार जी, श्री राजा वर्मा जी, लाला पासवान जी, दिनेश गौड जी, आशाराम जी, संदीप पाल जी आदि सहित गणमान्य लोग के साथ सैकडों की संख्या में सम्मानित जनता जर्नादन मौजूद
रही।
