रायबरेली /महराजगंज: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रेस क्लब का दूसरा वार्षिकोत्सव महराजगंज इकाई में बने कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पत्रकारों के अधिकारों के लिए कई बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। वहीं प्रेस क्लब के संरक्षक अमित श्रीवास्तव व ज्ञान प्रकाश मौर्य ने प्रेस क्लब द्वारा साल भर में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ,भाजपा नेत्री अंजली मौर्य ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी, प्रभात साहू, डॉ राकेश यादव, भाजपा पूर्व पमहामंत्री सरोज गौतम, एडवोकेट विद्यासागर अवस्थी शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेत्री अंजली मौर्य ने प्रेस क्लब द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रेस क्लब एक ऐसा मंच है, जो शहर के चौमुखी विकास के लिए कार्यरत है। वहीं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन पर अध्यक्ष पद हेतु कुंवारी सोनी वह महामंत्री अरविंद मौर्य को बनाया गया।
वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश बाजपेई, उपाध्यक्ष मोनू मौर्य,उपाध्यक्ष मोहम्मद तौफीक, विधिक सलाहकार महेंद्र मौर्य, कोषाध्यक्ष रोहित मिश्रा, राहुल कुमार संगठन मंत्री, मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी,संगठन मंत्री अंकित मौर्य, कार्यालय प्रभारी शिवम मौर्य, सदस्य इमरान खान, सदस्य अरविंद यादव को नियुक्ति किया गया और आए हुए अतिथियों ने फूल माला पहनकर सभी को बधाई दी।वहीं सम्मानित अतिथि के तौर पर पहरेमऊ के मंडल महामंत्री नवनीत मौर्य, ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र मौर्य, बालकृष्ण मौर्य, एडवोकेट कुमार मौर्य शामिल हुए।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यालय में मनाया दूसरा वार्षिकोत्सव पत्रकारों के अधिकारों पर की गई चर्चा।
