जिला रिपोर्टर
महाराजगंज रायबरेली। बछराँवा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में जर्जर संपर्क मार्गों के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रामलाल अकेला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इन मार्गों की शीघ्र मरम्मत और नवीनीकरण कराने की मांग की है। रामलाल अकेला ने बताया कि बदराँवा क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग वर्षों से उपेक्षित हैं, जिससे बारिश में कीचड़ और जलभराव जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। उन्होंने जिन मार्गों की मरम्मत की मांग की है, उनमें प्रमुख रूप से हलोर से कोटवा मोहम्मदबाद मार्ग, राजामऊ से परतौर मार्ग, रामपुर सुदौली से गजियापुर व समोधा मार्ग, बन्नावा से समोधा मार्ग तथा कुंभी तरौंजा से देहली संपर्क मार्ग शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन मार्गों की दुर्दशा के कारण स्कूली बच्चों, किसानों, और मरीजों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन मार्गों की मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जाए और आपको बताते चले कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महाराजगंज नगर पंचायत विकास कार्यों को लेकर की चर्चा।
