लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर,, सोनी एडवोकेट
रायबरेली। महराजगंज थाने मे हर महीने कि तरह उत्कृष्ट और अनुशासित कार्यशैली वाले होमगार्ड्स को सम्मानित किया गया जुलाई माह में यह सम्मान रामराज यादव को दिया गया। कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव और पीसी इंद्रमणि सिंह ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस मौके पर मौजूद सभी होमगार्ड्स ने रामराज को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर बीओ राजेश राय, बुद्धिसेन वर्मा, दिनेश सिंह, रमापति और राजेश सिंह समेत कई वरिष्ठ होमगार्ड उपस्थित थे। रामप्रताप, कमलाकांत, जगदेव मिश्रा, तेज कुमार, देवी दयाल, जगदीश गुप्ता और रमेश मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही सतीश प्रताप सिंह, शिवकरण यादव, अनुज सिंह, मनीराम, सुरेश कुमार यादव, राम प्रताप यादव, माताफेर और लाल बहादुर सहित अन्य होमगार्ड्स भी मौजूद रहे। यह पहल अन्य होमगार्ड्स को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। अच्छे टर्न आउट और कुशलता से ड्यूटी करने वाले जवानों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
