प्रमुख सचिव परिवहन ने पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन आवासीय भवन का किया निरीक्षण
रायबरेली ।नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू ने उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड के अंतर्गत पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन आवासीय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने ने यहां पर चल रहे कार्यों की गुणवत्ता देखी और संबंधित को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और कार्य समय से पूरा कराया जाए। कार्य मे जो भी सामग्री प्रयोग की जा रही है उसकी गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
