जिलाधिकारी श्रीमती माला श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में चलाये जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आज 17 से 30 अप्रैल 2023 के मध्य घर घर दस्तक अभियान को लेकर बचत भवन सभागार में स्वास्थ्य विभाग सहित सम्बन्धित विभागाीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण तथा दस्तक अभियान को युद्ध स्तर पर चलाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के विरुद्ध लड़ाई जारी है। ऐसे में संचारी व विषाणु जनित रोगों के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया आदि संचारी रोगों से जुडे़ मामलों की आशंका को देखते हुए जनपद में अन्तर्विभागीय समन्वय से युद्धस्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निगरानी समितियां डोर-टू-डोर सर्वे करें और यदि कोई बच्चा बुखार आदि से ग्रसित है, तो उसे मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं। साथ ही, महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था तथा शुद्ध पेयजल के दृष्टिगत शहर व ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में बड़ी संख्या में शौचालय का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत व निकायों  द्वारा स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग व शुद्ध पेयजल के लिए लगातार कार्य किया जाए। ग्रामीण स्तर पर संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु तालाबों/नालों व नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 17 से 30 अप्रैल 2023 तक घर घर दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के सम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। साप्ताहिक बंदी के दौरान स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का विशेष कार्यक्रम यथावत संचालित किया जाए। तालाबों, नालों व नालियों में एण्टी लार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जाए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों से संचारी रोगों के नियंत्रण व रोकथाम के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर विकास, पंचायतीराज, आई0सी0डी0एस0, ग्राम्य विकास, चिकित्सा शिक्षा, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण आदि को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोगों की रोकथाम व नियंत्रण की कार्यवाही में और तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापक जागरूकता का कार्यक्रम संचालित किया जाए।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती पूजा यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व समस्त एमओआईसी मौजूद रहे।

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp