,गंगा नदी में बुजुर्ग महिला ने लगाई छलांग वीडियोकैद

 

रायबरेली में गेगासों गंगा घाट पर आज अमावस्या और पितृ विसर्जन के चलते गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए सरेनी कोतवाली के गेगासो पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी गंगा घाट पर मौजूद थे तभी अचानक एक बुजुर्ग महिला गंगा नदी के पुल के ऊपर से गंगा नदी में छलांग लगा दी मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल गोताखोर को नाव लेकर दौड़ाया गोताखोर नाव लेकर दौड़ रहा है सही समय से गोताखोर नाव लेकर डूब रही बुजुर्ग महिला के बाल पकड़ लिए और ऊपर उठाकर नाव में रख लिया तत्काल किनारे लाया गया बुजुर्ग महिला को सुरक्षित बचा लिया गया बताया जा रहा है कि गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अटौरा गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला सूरजा देवी उम्र लगभग 62 वर्ष पारिवारिक कलह के चलते नाराज होकर गेगासो गंगा पुल पर पहुंची थी और वहां से गंगा नदी में छलांग लगा दी जैसे ही लोगों ने आवाज की तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने गोताखोर नाव लेकर गोताखोर को दौड़ा दिया जिससे जान बच गई फिलहाल इलाज के लिए एंबुलेंस बुलाकर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp