यह डिवाइस बछरावाँ और महाराजगंज थाना इलाके के अलग अलग गावों में नज़र आ रही है

 

महराजगंज रायबरेली में रात के अँधेरे में आसमान में एक चमकती हुई डिवाइस दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में हैं। यह डिवाइस बछरावाँ और महाराजगंज थाना इलाके के अलग अलग गावों में नज़र आ रही है। यहाँ ग्रामीणों ने आसमान में चार पांच की संख्या में चमकती हुई ड्रोन जैसी आकृति देखी थी। इस आकृति को देखकर आशंकित ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को भी सूचना दी थी। पुलिस ने गांव में पहुँच कर ग्रामीणों से पूरे मामले को समझा लेकिन बिना किसी नतीजे पर पहुंचे वापस लौट गई। ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो भी बनाकर वायरल किया है। हालांकि पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि इस डिवाइस की तस्दीक की जा रही है। फिलहाल इससे डरने की अवश्यकता नहीं है और न ही किसी तरह की अफवाह फैलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp