जिलाधिकारी ने वृद्धजनों की समस्याओं पर चिंतन किया और उनके हित में कार्य करने का संकल्प लिया।जिलाधिकारी महोदया ने अपने संबोधन में कहा

रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस में वृद्धाआश्रम आई टी आई कैंपस में प्रतिभाग करके वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया और उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित किया जिसका उद्देश्य वृद्ध लोगों के सम्मान और उनके योगदान को पहचानना है इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वृद्धजनों की समस्याओं पर चिंतन किया और उनके हित में कार्य करने का संकल्प

लिया।जिलाधिकारी महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस का महत्व इसीलिए है क्योंकि आज का वृद्ध समाज अत्यधिक कुंठा ग्रस्त है और सामान्यत: इस बात से सर्बाधिक दु:खी है कि जीवन का विशद अनुभव होने के बावजूद कोई उनकी राय न तो लेना चाहता है और न ही उनकी राय को महत्व ही देता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वृद्ध समाज को इस दुःख और संत्रास से छुटकारा दिलाना है। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी एवम जीपीएस फाउंडेशन के कर्मचारी मौजूद रहे
