बल्दी खेड़ा मजरे पहनासा गांव में दबंग विपक्षियों द्वारा बंद किए गए रास्ते को खुलवाने के लिए पीड़ितों ने डीएम एसपी से की शिकायत

 

रायबरेली में सार्वजनिक रास्ते को दबंग विपक्षों द्वारा बंद किए जाने का विरोध करने पर पीड़ित शिकायत करता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है पीड़ितों ने डीएम के एसपी ऑफिस पहुंचकर बंद किए गए रास्ते को खुलवाए जाने की मांग के साथ विपक्षों पर कार्यवाही किए जाने की मांग की है आपको बता दे कि आज दिनांक 16 सितंबर 2024 दिन सोमवार को समय करीब 1:00 बजे रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के ग्राम बल्दी खेड़ा मजरे पहनासा गांव के रहने वाले मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय राम बहादुर ने अपने पूरे परिजनों के साथ डीएम व एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके घर को जाने वाले सार्वजनिक रास्ते में गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा बंद कर दिया गया जबकि इस मामले में दो बार सुलह समझौता भी हो चुका है जिसका उल्लंघन विपक्षियों द्वारा किया जा रहा है पीढ़ी शिकायतकर्ता के मना करने पर विपक्षियों ने गाली गलौज हुआ मारपीट की जिसको लेकर पीड़ित ने जान से मारने की धमकी दी जाने का आरोप लगाते हुए डीएम एसपी को शिकायती पत्र दिया है और सार्वजनिक रास्ते को खुलवाए जाने की मांग की गई है तथा पक्षियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp