गैस सिलेंडर रेगुलेटर लीक होने से लगी आग,मे युवक झुलस कर घायल घर का सामान जला।

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत रेगुलेटर लीकेज होने से अचानक आग लग गई, आग बुझाते समय एक युवक झुलसकर घायल हो गया साथ ही घर में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया।मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार देर रात 9 बजे की है। क्षेत्र के ग्राम राजामऊ में दिनेश कुमार पुत्र श्यामलाल के घर में नया सिलेंडर लगाते ही अचानक रेगुलेटर के पास से गैस लीकेज होने की वजह से आग लग गई। आग लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।और चीख पुकार मच गई घर के बाहर मौजूद दिनेश कुमार घर में पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाने में दिनेश कुमार झुलस गए। तथा मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की मदद से घर के अंदर मौजूद महिलाएं व बच्चों को कडे प्रयास से घर के बाहर निकल गया। सिलेंडर को किचन के पास से निकलकर आंगन में फेंक दिया गया। परंतु लगातार सिलेंडर में आग जलती रही जब तक गैस खत्म नहीं हुई तब तक सिलेंडर की आग बुझ नहीं पाई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक किचन के आसपास रखा घर ग्रहस्ती का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी दिनेश कुमार के द्वारा गैस एजेंसी के कर्मचारियों को दी गई।दिनेश कुमार ने बताया की दोपहर में ही सिलेंडर एजेंसी से लिया था। और लगाते ही रेगुलेटर के पास से आग लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp