पूरे बढ़ईन मजरे बराउवा गांव में हुए कोटे के चयन में किए गई धांधली व मनमानी को लेकर ग्रामीणों ने डीएम ऑफिस पहुंच कर किया प्रदर्शन
रायबरेली में सरकारी राशन दुकान कोटा के चयन प्रक्रिया में महिला प्रत्याशी के साथ अधिकारियों द्वारा की गई मनमानी व धांधली को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए प्रदर्शन किया और मनमानी तरीके से चयन किए गए कोट को निरस्त कराए जाने की मांग की गई आपको बता दे कि आज दिनांक 31 जुलाई 2024 दिन बुधवार को समय करीब 3:00 बजे रायबरेली जनपद के तहसील सदर के अंतर्गत आने वाले सतांव ब्लॉक के ग्राम पूरे बढईन मजरे बरउवा गांव में सरकारी राशन कोठे की दुकान की चेन की प्रक्रिया चल रही थी जिसमें महिला प्रत्याशी मिथिलेश कुमारी पत्नी दुर्गेश कुमार ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि साथ मीटिंग ग्राम पंचायत भवन में कराई गई और आखिरी मीटिंग ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम के बाहर जूनियर हाई स्कूल में किया गया जो गलत है। वही आज मनमानी तरीके से कोट का चयन कर दिया गया जिसको लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने मतों के रिकाउंटिंग कराए जाने की मांग भी की लेकिन मौजूद खंड विकास अधिकारी व तहसीलदार ने महिला प्रत्याशी मिथिलेश कुमारी की एक न सुनी जिसको लेकर प्रत्याशी के साथ ग्रामीणों ने जिला अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है और दोबारा से मतदान कर कर निष्पक्ष तरीके से चयन किए जाने की मांग की गई है इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था
