भूमि सरकारी हो या भूमिधारी भूमाफियाओं की पैनी नजर, रायबरेली में अवैध भूमि कब्जा करने का बढ़ रहा ग्राफ

भूमाफियाओं को नहीं रहा प्रशासन का खौफ अवैध भूमि कब्जा कर अप्रिय घटनाओं को देते हैं अंजाम

 

रायबरेली। भूमि के लोभियों का रायबरेली जनपद में इस समय तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। चाहे फिर पड़ोसी की भूमिधारी हो या सरकारी भूमि हो अवैध कब्जा से कोई नहीं रोक सकता चाहे वह दबंगई के बल पर या पैसों के बल पर अवैध भूमि कब्जा कर लेते हैं। फिर ना तो राजस्व विभाग के आला-कमान अधिकारी संज्ञान में लेते हैं। और ना ही पुलिस विभाग जनपद का इस समय आलम यह है। कि गरीब व धन-बल से कमजोर लोगों को अपनी भूमि बचाना मुश्किल पड़ रहा है। एक ऐसा ही मामला खीरो थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजीतपुर मजरे निहस्था थाना खीरों का है। पीड़िता पियारा पत्नी सूर्ज कुमार की भूमि पर विपक्षी पड़ोसी कमलेंद्र पुत्र राम सजीवन ने यह कहकर छप्पर रखा था की कुछ दिन के लिए रख ले उसके बाद छप्पर हटा लेंगे लेकिन विपक्षी छप्पर हटाना उचित नहीं समझा और छप्पर हटाने को लेकर जब पीड़ित द्वारा कहा जाता है। तो विपक्षी धन-बल के साथ पीड़ित व पीड़ित के परिवार को गाली गलौज कर मारपीट व जान से करने पर आमादा हो जाते हैं । विपक्षी को अब जमीन का लालच आ गया है। पीड़ित ने खीरो थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि छप्पर हटाने को लेकर विपक्षी कमलेंद्र आए दिन गाली गलौज कर मारपीट की नौबत पर उतर आता हैं। इसी रंजीसन कल जब हमारे घर मे महिलाएं अकेली थी तभी विपक्षियों ने मौका पाकर गाली गलौज करने लगे और जान से करने के नियत से दौड़ा लिए अगर वहां से जान बचाकर भाग ना जाती तो जान से मार देते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp