महिला दिवस के उपलक्ष में माधव सेवा संस्थान द्वार रायबरेली की 35 Healthy को किया गया सम्मानित
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा मुकाम हासिल करने वाली ज़िले की 35 महिलाओं को सम्मानित किया गया। माधव सेवा संस्थान के तत्वाधान मे आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित डॉ. मनीष चौहान ने संस्थान की प्रशंसा करते हुए सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रियंका अवस्थी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि अनेकों बाधाओं को पार करते हुए विभिन्न क्षेत्रों मे महिलाएं समाज में सराहनीय योगदान दे रही हैं, जिनका समय समय पर उत्साहवर्धन करना संस्थान का दायित्व है। इसके पूर्व संस्थान के संरक्षक एवं भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट और व्यापार मंडल के अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उदघाटन किया, उन्होंने सम्मान से नवाज़ी गई सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए नई ऊंचाइयों को छू रही हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। उद्घाटन के अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, डॉ. संतलाल, डॉ. कामना सिंह विशेष रुप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रुप मे प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी, डॉ. श्वेता जयसवाल, राजा हर्षेंद्र सिंह, ममता सिंह, विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सफल रहीं महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राइजिंग चाइल्ड स्कूल की प्रिंसिपल सीमा श्रीवास्तव को जहां शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया, वहीं चिकित्सा के क्षेत्र मे डॉ. संगीता श्रीवास्तव, समाज सेवा के क्षेत्र मे पुष्पा यादव एवं आकांक्षा शुक्ला का सम्मान किया गया। व्यापार के क्षेत्र मे डॉ. वैशाली चंद्रा, एफएम रेडियो उद्घोषिका आकांक्षा सिंह, खेल के क्षेत्र में सबा बतूल, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में स्मृति सिंह, निशुल्क कानूनी सहायता देने के लिए अधिवक्ता भाव्या शर्मा, बेजुबान जीवो के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए खुशी सिंह एवं सिमरन कौर, साहित्य के क्षेत्र में रत्ना सिंह सहित 35 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें प्रीति शुक्ला, प्रिया मिश्रा, शोभना कुमारी, गायत्री मौर्य, रीतू सिंह, अपर्णा वर्मा, फातिमा सुल्ताना, अर्चना श्रीवास्तव, प्रीति सक्सेना, सृष्टि यादव, जयश्री, खुशी परवेश प्रमुख रूप से शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन आलोक श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जहां मशहूर शास्त्रीय एवं लोक नृत्यांगना सृष्टि सिंह परिहार की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया वहीं गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुति में मान्या, दिव्यांशी और प्रमांशु के प्रर्दशन की सभी ने सराहना किया। कार्यक्रम मे शबनम अंसारी, स्मृति शुक्ला, उषा सिंह, सूरज सिंह का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी के द्वारा फूलों की होली भी खेली गई।
