दवा से लदाअनियंत्रित होकर डीसीएम रजबहा नहर में पलटी

बछरावां थाना क्षेत्र कस्बे के शिवगढ़ रोड रजबहा नहर की घटना

 

रायबरेली में देर रात सड़क हादसा हो गया। हादसे में दवा से लदा डीसीएम अनियंत्रित होकर नहर किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई हताहत नही हुवा। मामला बछरांवा थाना क्षेत्र के शिवगढ़ रजबहे के पास का है जहाँ कानपुर से दवा लेकर हैदरगढ़ जा रहा डीसीएम सामने से आ रहे डम्पर द्वारा जगह न दिए जाने से अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने डीसीएम चालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे में डीसीएम चालक मामूली रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp