देश में लागू तीन नए कानून व आगामी त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकार के नेतृत्व में हुई संपन्न

महराजगंज रायबरेली। तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता भारतीय सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू तीनों नए कानूनों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के निर्देश पर जनपद के सभी 19 थानों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान सभी थानों में बैठक की गई। जिसमें विभिन्न धर्मो के धर्म गुरुओं, समाज के प्रबुद्ध वर्गों सहित आम लोगों को आज से देश में लागू तीन कानूनों के बारे में जानकारी दी गई है।आपको बताते चलें कोतवाली परिसर में आगामी त्यौहारों को लेकर जैसे ताजिया कावड़ यात्रा को लेकर सभी धर्म के धर्म गुरुओं व समाज के प्रबुद्ध लोगों से मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की गई।बैठक के दौरान एसडीएम राजित राम गुप्ता क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर पाल कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम व ग्राम प्रधान व सभासद धर्मेंद्र वर्मा, अमित त्रिपाठी, कमलेश, अलीम कुरैशी, नूरुल हसन, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रिंकू जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp