पशु विकास केंद्र अहमदपुर के अंतर्गत ग्राम अलीपुर में एक दिवसीय पशुपालक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

महराजगंज रायबरेली।बीआईएसएलडी (बायफ) संस्था द्वारा एचडीएफसी बैंक के वित्तीय सहयोग से जनपद रायबरेली के बायफ़ पशु विकास केंद्र अहमदपुर के अंतर्गत ग्राम अलीपुर में एक दिवसीय पशुपालक प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 27.06.2024 को आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ अनिल कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, रायबरेली, डॉ प्रह्लाद निरंजन, पशु चिकित्साधिकारी, अटौरा बुजुर्ग, श्री विजय कुमार त्रिपाठी, पशुधन प्रसार अधिकारी, बायफ संस्था के पशु चिकित्सक डॉ. परितोष मिश्र, श्री वीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, रायबरेली एवम श्री रामरतन यादव, केंद्र प्रभारी, अहमदपुर सहित सभी चयनित पशुपालक उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशुपालकों को पशुपालन के आधुनिक तरीकों जैसे नस्ल सुधार कार्यक्रम, वर्गीकृत सीमेन के लाभ, गाय तथा भैंस की दुधारू नस्लों, पशु आवास एवम पशु आहार प्रबंधन, पशुओं के आंतरिक एवम बाह्य कृमि प्रबंधन, खनिज लवण तथा हरा चारा खिलाने का महत्व, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन इत्यादि के विषय में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत सभी चयनित पशुपालकों को वर्ष भर हरे चारे की सारी फसलों के बीज एच डी एफ सी बैंक के वित्तीय सहयोग से 80% अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
सभी पशुपालकों ने कार्यक्रम को बहुत लाभदायक बताया एवम एचडीएफसी बैंक तथा बायफ संस्था को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp