बिना पंजीकरण के संचारित हो रहा है क्लिनिक बिना डिग्री के लोग कर रहे हैं इलाज

बछरावां रायबरेलीl बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा क्लीनिक, अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिक में बिना डिग्री के लोग कर रहे हैं मरीजों का इलाजl जी हां विकास क्षेत्र के रामपुर मजरे शेखपुर समोधा में बिना पंजीकरण के एक क्लीनिक जोर-जोर से संचालित किया जा रहा है, और बिना डिग्री के लोग उस क्लीनिक में मरीजों का इलाज कर रहे हैंl जब संवाददाता ने क्लीनिक की वास्तविकता जाचने के लिए क्लीनिक का निरीक्षण किया तो पता चला कि वहां एक महिला और एक पुरुष जिन के पास कोई डिग्री नहीं है वही इलाज कर रहे हैं जब अधिक जानकारी ली गई तो यह पता चला कि यह क्लीनिक जनता हॉस्पिटल बछरावां में कार्यरत डॉक्टर शाहनवाज आलम का हैl जब संवाददाता ने डॉक्टर शाहनवाज आलम से दूरभाष के माध्यम से क्लीनिक के पंजीकरण को लेकर बातचीत की तो उन्होंने कहा कि पंजीकरण तो नहीं है पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगीl जब संवाददाता ने उनसे पूछा कि अभी तक दो-तीन वर्षों से क्लीनिक चला रहे हैं आप पंजीकरण क्यों नहीं कराया आपने तो वह संवाददाता के प्रश्न का स्पष्ट उत्तर देने में असमर्थ दिखेl इस संबंध में संवाददाता ने जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां के अधीक्षक अनिल कुमार जैसल को फोन किया तो उनका फोन स्विच ऑफ थाl तत्पश्चात संवाददाता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर प्रभात मिश्रा से दूरभाष से बात की तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो जांच कर उक्त क्लीनिक के ऊपर उचित से उचित कार्यवाही की जाएगीl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp