आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में मासूम सहित चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल

बछरावां रायबरेली में हुआ भीषण सड़क हादसा, दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में मासूम सहित चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल, मामला बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंदा खेड़ा गांव के पास का है जहां तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मासूम बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायल मऊ जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं, स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया।
