संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने लगाई फांसी, हुई मौत

बछरावां रायबरेलीl संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फाँसी लगाकर की आत्महत्याl मामला बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेहगो को पश्चिम गांव का है ,जहां पर शादीशुदा युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । जानकारी के मुताबिक मृतका शिवलली पुत्री महादेव उम्र लगभग 23 वर्ष का विवाह 5 वर्ष पूर्व ग्राम गौरा थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ के निवासी संदीप के साथ हुआ थाl लेकिन विवाह के 3 साल बाद ही मृतका अपने ससुराल वालों को छोड़कर अपने माता-पिता के साथ रहने लगी थी । सूत्रों की माने तो मृतका शिवलली अपने घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता खेत पर गए थे, जिस दौरान मृतका ने फांसी लगा ली । मामले की जानकारी मिलने पर थाना बछरावां की पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी हैl इस बाबत कोतवाली प्रभारी बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही हैl
