लोकसभा प्रत्याशी ने क्षेत्र मे कई जनसभाओं को किया संबोधित

मतदान में मात्र एक सप्ताह से कम का समय बचा हैl इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी एवं वर्तमान सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राजामऊ, इचौली एवं सुदौली मे चुनावी जनसभा को संबोधित किया

बछरावां रायबरेलीl प्रदेश की सबसे चर्चित एवं वीवीआईपी सीट रायबरेली में इन दिनों चुनावी सरगर्मिया बहुत तेज हो गई है, क्योंकि मतदान में मात्र एक सप्ताह से कम का समय बचा हैl इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी एवं वर्तमान सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राजामऊ, इचौली एवं सुदौली मे चुनावी जनसभा को संबोधित कियाl राजामऊ में जनसभा को संबोधित करने के पहले प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह राजामऊ में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना की, तत्पश्चात ग्राम सभा के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक बड़ी माला पहनाकर उनका स्वागत किया गयाl जनसभा को संबोधित करने से पूर्व श्री सिंह एवं जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत कियाl इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि इस बार आपका बेटा, आपका सेवक एक बार फिर से चुनावी मैदान में है क्यो कि अभी तक आपने जिसे जनपद के सांसद बनाया, वह अपना प्रमाण पत्र लेने नहीं आईl साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि इस बार आप लोगों की बारी है कि आप शासक नहीं सेवक चुनेl इसी कड़ी में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए वर्तमान की भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए 20 मई को होने वाले मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की बात भी कहीं l इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह राम जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा, सरोज गौतम, प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण नारायण, अनुज द्विवेदी, राकेश तिवारी, मयंक रंजन द्विवेदी, राधाकृष्ण यादव, वीरभान सिंह सहित भारी संख्या मे प्रबुद्ध जन महंगाई पुरुष एवं आम जनमानस मौजूद रहाl
