प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन में उपमुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा अब रायबरेली की तकदीर और तस्बीर बदलना है|

रायबरेली| रिफार्म क्लब में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन में विशाल जनसभा को संबोधित किया| उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धिया बताते हुए कहा कि अब देश ही नहीं विदेशो में भी मोदी की गारंटी मानी जा रही है उन्होंने कहा की वर्तमान सरकार

गरीब,किसान,नौजवान, सभी के लिए लाभकारी योजनाये चला रही है जिसमे प्रमुख रूप से किसान सम्मान निधि, आयुषमन कार्ड, उज्ज्वला योजना,शौचालय,हरघर नल,बेटी पढाओ,बेटी बचाओ,फसल बीमा योजना, जैसी अनेको योनाओ का लाभ सीधे आम जन मानस को प्राप्त हो रहा है| उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए बताया कि प्रदेश माफिया राज का समापन कर राम राज्य स्थापित करने की ओर अग्रसर है| कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा की जनता इन नकली गांधियो से सावधान रहे क्योकि राहुल गाँधी जमानत पर छूटे है|
लो.स. प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह जी ने रायबरेली के महापुरुषो को नमन करते हुए अपने द्वारा कराये गये विकास कार्यो के आधार पर जनता से समर्थ माँगा व आखिरी साँस तक रायबरेली वासियों की सेवा करने का संकल्प दोहराया| सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बुद्धी लाल जी ने किया| कार्यक्रम संयोजक दिलीप दिवेदी रहे| मंच पर पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय,शिक्षक विधायक उमेश दिवेदी,जिला प्रभारी पियूष मिश्र, क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह, लोक सभा संयोजक राम देव पाल,पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,पशुपति शंकर बाजपेई,अजय त्रिपाठी,एवं विनोद बाजपेई,कृष्ण जीवन तिवारी,राकेश तिवारी,लक्ष्मी कान्त शुक्ला दिनेश त्रिपाठी, विवेक शुक्ल,सपा विधायक पूर्व मंत्री डॉ मनोज पाण्डेय के सुपुत्र प्रतीक राज पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी विनय शुक्ला व लो.स.मीडिया सयोजक संदीप जैन, जनमेजय सिंह, सूर्य प्रकाश वर्मा, शिव शंकर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष विक्की पांडे,अनुज मौर्य,सुमित पांडेय सहित सभी पदाधिकारी व हजारो की संख्या में जन सैलाब एकत्रित हुआ|
