गृहमंत्री अमित शाह के जनसभा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये महराजगंज चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने अपने प्रतिष्ठान पर की बैठक

महराजगंज रायबरेली। देश के गृहमंत्री अमित शाह के जनसभा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये महराजगंज चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने अपने प्रतिष्ठान पर की बैठक। आपको बता दें आज 12 मई को रायबरेली में अमित शाह की जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर है और सफल बनाने के लिये भाजपाई कोई कसर नही रखना चाहते है जिसको लेकर बैठक की गई। प्रभात साहू ने बताया
गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा को लेकर बैठक की गई है जिससे जनसभा शानदार रूप से संपन्न हो। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह, अनुभव कक्कड़, दिनेश सिंह राठौर, पूर्व विधायक राजा राम त्यागी सहित अन्य भाजपा नेता बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp