मुस्लिम महिलाओं ने लगाए शुक्रिया मोदी भाईजान के नारे।

भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के नेत्रत्व में इकट्ठा हुई महिलाओं ने इस दौरान तीन तलाक़, मुफ्त राशन और आवास दिये जाने को लेकर मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी को अपना हितैषी बताया है

रायबरेली में मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। यहाँ जिला भाजपा कार्यालय पर सैकड़ों की तादाद में इकट्ठा हुई मुस्लिम महिलाओं ने शुक्रिया मोदी भाई जान के नारे लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी को ही वोट किये जाने का संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के नेत्रत्व में इकट्ठा हुई महिलाओं ने इस दौरान तीन तलाक़, मुफ्त राशन और आवास दिये जाने को लेकर मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी को अपना हितैषी बताया है। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने कहा, यह कुप्रचार किया जाता है कि भाजपा मुसलमानों से भेदभाव करती हैं। उन लोगों ने कुप्रचार का का जवाब देते हुए कहा है कि यदि ऐसा होता तो केंद्र और राज्य की योजनाओं में उनका बराबर से हक न मिल रहा होता। मुस्लिम महिलाओं ने शुक्रिया मोदी भाईजान का नारा लगाते हुए एक बार मोदी को पीएम बनाये जाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp