हिंदुस्तान ओलंपियाड में एसजेएस पब्लिक स्कूल ने किया नाम रोशन

महराजगंज रायबरेली। हिंदुस्तान ओलंपियाड में एसजेएस पब्लिक स्कूल ने किया नाम रोशन। एसजेएस पब्लिक स्कूल की कक्षा 7 की छात्राओं में अंशिका सिंह, अविशा बाजपेयी ने हिंदुस्तान ओलंपियाड 2023-24 में जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्राओं ने विद्यालय के साथ ही अपने जिले का नाम भी रोशन किया। इस उपलब्धि पर छात्राओं को प्रधानाचार्या मृदुला श्रीवास्तव द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र व 21 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। छात्राओं ने उक्त मुकाम को हासिल करने का श्रेय विद्यालय के समस्त अध्यापकों को दिया विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह एवं सहप्रबंधिका डॉ अनुश्री सिंह ने दोनों
छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या ने दोनों छात्राओं की हौसला अफजाई की एवं उन्हें निरंतर बुलंदियों पर पहुंचने की शुभकामना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp