डाॅ अम्बेडकर के 133वीं जंयती के अवसर पर मण्डलायुक्त ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
मीरजापुर 14 अप्रैल 2024- संविधान निर्माता भारत रत्न डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के 133वीं जंयती के अवसर पर आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 ने माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि दी। आयुक्त कार्यालय सभागार में अपर आयुक्त प्रशासन डाॅ विश्राम सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा डाॅ अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी, तथा उनके व्यक्तित्व, कृतित्व के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला गया। संयुक्त विकास आयुक्त कार्यालय में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र द्वारा डाॅ अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर मण्डलीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।
