फांसी के फंदे से लटकता मिला अधेड़ महिला का शव
गांव में मचा हड़कंप

महाराजगंज, रायबरेली।महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बरवलिया मजरे बेलवा गांव में उसे समय हड़कंप मच गया जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ महिला का शव छत में लगे लोहे के कुंडे में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटकता पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं सूचना पर पहुंचे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दे की कोतवाली क्षेत्र बरवलिया मजरे बेलवा गांव के निवासी रामदेव पासी की 48 वर्षीय पत्नी कलावती का शव अज्ञात कारणों से घर के बरामदे की छत में लगे लोहे की कुंड में रस्सी के सहारे लटकता मिला शव को परिवारजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है की प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही प्रतीत हो रहा है। परंतु मौत का असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। उसी के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp