अवैध शस्त्र कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

बछरावां रायबरेलीl अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्रवाई के अंतर्गत थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शहजाद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी ग्राम राजामऊ थाना बछरावां जनपद रायबरेली को अवैध शस्त्र कारतूस के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गयाl जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गयाl अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना बछरावां की पुलिस टीम मौजूद रहीl
