साहू समाज का होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

रायबरेली, 07.04.2024 भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा द्वारा स्थानीय गणेश पैराडाइज होटल डिडौली रायबरेली में समाज का एक विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महराजगंज चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, रमाशंकर साहू एडवोकेट लखनऊ, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय अग्रवाल, साहू समाज के जिलाध्यक्ष संतोष साहू कानपुर से पधारे वरिष्ठ चिकित्सक डा0 वी0के0 साहू भाजपा नेता कानपुर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर एवं गायत्री मंत्र उच्चारित शंख ध्वनि के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने समाज के लोगों को जागरूक, सहयोगी एवं राजनीतिक भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर साहू ने समाज के लोगों को विधि व्यवसाय, पत्रकारिता, साहित्य कला, विज्ञान, फिल्म के क्षेत्र में आगे आने की बात कही। डा0 वी0के साहू ने चिकित्सा के माध्यम से , समाजसेवा के क्षेत्र में भागीदारी करने पर बल दिया। प्रतापगढ़ जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी मुन्नालाल साहू समाज को संगठित एवं शिक्षित होने की बात पर प्रकाश डाला। समाज के जिलाध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति यदि किसी परेशानी संकट में हो तो वह हमें सूचित करें मैं और मेरा संगठन चौबीस घंटे उसकी सहायता, सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे। मेरा जीवन साहू समाज कल्याण के लिए अब समर्पित है। शिक्षक नेता रंजीत साहू ने सभी को शिक्षित संगठित और एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही। बहन गिरीश साहू ने महिलाओं को डटकर समस्याओं का सामना करने की बात कही। चेयरमैन महराजगंज श्रीमती सरला साहू ने बालिका शिक्षा व महिलाओं की राजनीति में भागीदारी की बात कही। शिक्षक नेता सुशील साहू ने समाज को संगठित होने और अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की बात बताई। कार्यक्रम मे मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, मथुरा से आए कलाकारों द्वारा होली नृत्य प्रस्तुत किया गया सभी को जलपान व भोजन कराया गया। कार्यक्रम में रमेश साहू, सुशील साहू, सतीश साहू, धर्मेंद्र साहू ,रंजीत साहू. बी.डी. साहू ,हरिशंकर साहू ,रोहित साहू एडवोकेट, भाजपा नेता ओम प्रकाश साहू, सत्य प्रकाश साहू, प्रख्यात यू ट्यूबर अंकुर साहू, संजय साहू, धर्म गुरु बालकुमार साहू, इतरेंद्र साहू जिला पंचायत सदस्य, रवि साहू एडवोकेट, सत्यवती साहू, जय श्री साहू, वंदना साहू, कंचन साहू, अनुकृति साहू, विजय लक्ष्मी साहू भाजपा नेत्री फतेहपुर, पंकज साहू सभासद आदि हजारों लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp