अलविदा जुम्मा की नमाज को लेकर शहर से गांव तक पुलिस प्रशासन रहा मुस्तै

 

रायबरेली ।पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के दिशानिर्देश पर शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक जनपद की सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। बता दें रमजान माह के पाक मौके पर आज शुक्रवार को अलविदा जुम्मे की आखिरी नमाज सभी मस्जिदों में पुलिस की निगरानी में अता की गई। जुम्मे की आखिरी नमाज पर सुबह से ही सभी मस्जिदों में भारी संख्या में नमाजियों की भीड़ रही सभी ने अल्लाह पाक से देश में अमन चैन क़ायम रहे यही दुआं मांगी। वही ग्रामीण क्षेत्र के थुलेडी गाँव मे स्थित मस्जिद, बछरावां की मस्जिद,राजामऊ की मस्जिद एवं हरदोई इदगाह मस्जिद सहित क्षेत्र की अन्य इदगाह मस्जिदों में नमाज के समय पर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp