गाड़ी का पैसा मांगना कहीं पड़ न जाए पीड़ित को भारी मिल रही है जान से मारने की धमकी

 

रायबरेली मामला थाना लालगंज गंदी गली कुरहई मोहल्ले का बताया जा रहा है जहां पीड़ित शुभम ने आरोप लगाते हुए बताया कि 7 दिसंबर 2023 को दबंग धर्मेंद्र कुमार उर्फ शेरू निवासी पान दरीबा गंदी गली लालगंज के द्वारा हमसे हमारी गाड़ी यह कहकर मांगा कि मुझे किसी काम से कानपुर जाना है जहां शुभम ने विश्वास दिखाते हुए अपनी गाड़ी दे दी। अंततः प्रतिपक्षी के द्वारा उसकी गाड़ी को लड़ा दिया गया। जब पीड़ित ने अपनी लड़ी हुई गाड़ी के बारे में पूछा तो उसने कहा मैं इसको बनवा दूंगा पीड़ित ने पैसे की मांग की दबंग धर्मेंद्र उर्फ शेरू के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी मिली। पीड़ित थक हार के लालगंज थाने पहुंचा लेकिन वहां भी उसकी एक न सुनी गई अंतत पीड़ित रायबरेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा लेकिन वहां उसकी पुलिस अधीक्षक से मुलाकात नहीं हुई फिलहाल अब देखना है कि पीड़ित की गाड़ी अल्टो UP 78 CL 3330 का पैसा पुलिस दबंग धर्मेंद्र कुमार उर्फ शेरू से दिलवा पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp