विशाखा फैक्ट्री के ऊपर किसानों ने लगाया आरोप फैक्ट्री के मैनेजर पर मुकदमा दर्ज।


रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में बनी विशाखा फैक्ट्री के एचआर सहित फैक्ट्री पर किसानों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है इस मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है l

रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में सीमेंट की चादर बनाने की एक फैक्ट्री लगी है जिसमें 13, किसानों की लगभग 10 बिगहा जमीन भी गई है सभी किसानों के नाम खतौनी भी निकल रही है फैक्ट्री के मालिक ने 2005 में जब फैक्ट्री बन रही थी तो किसानों को आश्वासन दिया था कि इसके बदले उन्हें नौकरी मिलेगी और मुआवजा भी मिलेगा लेकिन 2005 से अब तक किसानों को जो आश्वासन मिला था उसे पूरा नहीं किया गया इसके बाद किसान लगातार फैक्ट्री के अधिकारियों के पास चक्कर लगाते रहे अभी 2 दिन पहले एक किसान के साथ मारपीट करने गाली गलौज करने के आरोप में फैक्ट्री के एचआर संतोष शुक्ला के ऊपर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है वही एफएम न्यूज के संवाददाता इन्द्रेश ने उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता महाराजगंज से बात किया तो उन्होंने बताया कि अभी एक किसान ने मैनेजर के खिलाफ गाली गलौज मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया गया और प्रार्थना पत्र आएंगे तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp