निमंत्रण में गई महिला के साथ हुई मारपीट के मामलें में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है
महिला के साथ हुई घटना के बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया और कार्यवाही में जुट गई।

महराजगंज रायबरेली। निमंत्रण में गई महिला के साथ हुई मारपीट के मामलें में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है। वादिनी रामपति पत्नी स्व मैकूलाल निवासी ग्राम सलेथू के द्वारा दी गई तहरीर पर धारा 323/504/308 में धीरज कुमार पुत्र डिल्लू, अवधेश कुमार पुत्र डिल्लू, सरवन कुमार डिल्लू नि ग्राम सलेथू के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। महिला के साथ हुई घटना के बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया और कार्यवाही में जुट गई। विपक्षियों द्वारा महिला के साथ गाली गलौच करते हुए जमकर पिटाई कर दिया और महिला को चोटें आ गई जिसके बाद एंबुलेंस की सहायता से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां पर चिकत्सकों द्वारा महिला का उपचार किया गया। वहीं महिला ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देते हुए पूरी घटना से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया।
