नगर पालिका स्टैंड के कर्मचारियों की दबंगई खुलेआम देखने को मिल रही है,

कर्मचारियों के द्वारा खुलेआम वसूले जा रहे हैं पैसे। एक ऐसा ही मामला रायबरेली के राजघाट के समीप का है

रायबरेली इन दिनों नगर पालिका स्टैंड के कर्मचारियों की दबंगई खुलेआम देखने को मिल रही है, लगातार नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा खुलेआम वसूले जा रहे हैं पैसे। एक ऐसा ही मामला रायबरेली के राजघाट के समीप का है जहां अजय कुमार नाम का युवक अपने रिश्तेदार को लालगंज से रायबरेली की एम्स लेकर जा रहा था तभी वापसी के समय राजघाट के समीप टोकन स्टैंड के कर्मचारियों ने उसे रोका और पैसा मांगा तो उसने बोला किस चीज का पैसा तो उन्होंने कहा जो आप ऑटो रिक्शा लेकर जा रहे हैं तो उसने कहा मेरे पास ₹50 है ले लीजिए क्योंकि हमारे घर के परिजन है इन्हें हम एम्स से लालगंज मोहल्ला कृष्णा नगर अपने घर लेकर जा रहे हैं उन्होंने पीड़ित रिक्शा चालक की एक न सुनी और रिक्शा चालक को थप्पड़ों से पीट दिया और उसके रिक्शा की चाभी भी निकाल ली। रिक्शा चालक ने नजदीकी राजघाट चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई लेकिन वहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद दर्जनों की संख्या में रिक्शा चालकों ने रोड जाम कर हंगामा किया आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा कर उन्हें उनके घर भेजो। फिर रिक्शा चालकों ने नगर कोतवाली में टोकन स्टैंड कर्मचारी शिव सिंह के खिलाफ तहरीर देकर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
पीड़ित रिक्शा चालक
