महराजगंज रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से मिलकर होली मनाई और एक दूसरे को बधाई दिया। इस दौरान कस्बे में स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिये व्यापारियों से मुलाकात की गई
और ग्राहकों से आन लाइन खरीदारी न करने की अपील भी की गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष अश्वनी सिंह उर्फ पिंटू सिंह, उपाध्यक्ष मानस वैश्य, युवा नगर अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, सतीश कुश्मेश, मनीष वैश्य, प्रेमनाथ वैश्य, कौसर कुरेशी, लाला मनिहार, कृष्ण कुमार कसेरा, विशाल चौरसिया, आकाश वैश्य, लवकेश गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
