एमडीएस पब्लिक स्कूल में बच्चों का सत्र 2023-24 का परीक्षा फल वितरण एवं सम्मानित किया गया


महराजगंज रायबरेली। कस्बा स्थित एमडीएस पब्लिक स्कूल में बच्चों का सत्र 2023-24 का परीक्षा फल वितरण एवं मेधावी बच्चों तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम कॉलेज प्रबंधक अमित श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रधानाचार्या सुप्रिया श्रीवास्तव, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं एमडीएस पब्लिक स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ वार्षिक परीक्षाफल वितरण व वार्षिकोत्सव मनाया गया। परीक्षा फल वितरण समारोह के साथ-साथ छात्र छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रबंधक अमित श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रधानाचार्य सुप्रिया श्रीवास्तव, ऋषिका, रानी, स्नेहा, सकीना, प्रींसा, गरिमा, रुचि, अर्चना, दिव्या सहित अन्य अध्यापिकाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp