हिमांशु अग्रहरि जिला समाचार
दिनांकः 23.03.2024
*1. थाना पड़री पुलिस द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार —*
थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 11.02.2024 को वादी रमेश कुमार पाण्डेय पुत्र कैलाश नाथ पाण्डेय निवासी अकसैली थाना पड़री जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध गाली गलौज देते हुए लाठी-डण्डा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-32/2024 धारा 147,148,323,504,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना पड़री को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 23.03.2024 को उप-निरीक्षक अनिल कुमार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्र से 02 अभियुक्तगण सत्यम दूबे पुत्र राकेश दूबे निवासी वीरशाहपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व विवेक तिवारी पुत्र राजमणी तिवारी निवासी चेकसारी थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर को मु0अ0सं0- 32/2024 धारा 147,148,323,504,506,308,325 भादवि में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2-शादी कराने के नाम पर डरा-धमका कर अवैध रूप से धन उगाही करने वाले गिरोह का 10वां अभियुक्त गिरफ्तार—*
थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 20.03.2024 को वादी जगत राम पुत्र स्व0 कल्लू निवासी अतरौली घगऊवा, थाना जरिया जनपद हमीरपुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध शादी हेतु रिश्ते का झाँसा देकर बुलाकर मारने पीटने, गाली देते हुए अवैध पैसा मागंने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-45/24 धारा 147/420/384/323/504 भादवि, पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । इसी क्रम में वादी रामनारायण अग्रवाल पुत्र श्यामचरण अग्रवाल निवासी मोठ थाना मोठ जनपद झांसी द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध शादी हेतु रिश्ते का झाँसा देकर बुलाकर मारने पीटने, गाली देते हुए अवैध पैसा मागंने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-46/24 धारा- 147/323/506/420/386 भादवि, पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा उक्त दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थानाध्यक्ष राजगढ़ को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में पूर्व में 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । आज दिनांकः 22.03.2024 को जरिए मुखबिर सूचना आधार पर थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा थाना राजगढ़ क्षेत्र से 10वां अभियुक्त मनीष पुत्र स्व0 रामललित निवासी सतोहा थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2. थाना विन्ध्यालच पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 23.03.2024 को उप-निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी मल्लु धरिकार पुत्र मुलई निवासी चिकानटोला थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
*2.थाना चुनार पुलिस द्वारा कुल 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार —*
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अभिनन्दन” द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 23.03.2024 को उप-निरीक्षक महेन्द्र पटेल मय पुलिस टीम थाना चुनार क्षेत्र से भ्रमणशील थे कि इस दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्र से अभियुक्त पप्पु पुत्र भिख्खू निवासी अराजियालाइन अस्पताल थाना चुनार जनपद मीरजापुर को 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-90/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
*4. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 15 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0कटरा-02
थाना विन्ध्याचल-02
थाना को0देहात-02
थाना जमालपुर-01
थाना जिगना-02
थाना ड्रमण्डगंज-01
थाना मड़िहान-02
थाना अहरौरा-02
थाना राजगढ़-01
