* साइबर क्राइम, जनपद मीरजापुर*
*।। सुरक्षा आपकी संकल्प हमारा ।।*
*।। सावधान रहें, सुरक्षित रहें।।*
*अगर आप साइबर क्राइम का शिकार हो जाएं तो क्या करें?*
आप तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पथानालाइन नंबर 1930 पर अपने मोबाइल से काल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं ।
आप राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP)https://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं ।ऑनलाइन शिकायत सबसे तेजी से संबंधित तक पहुंचती है ।
आप साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन/थाना साइबर क्राइम में भी जा सकतें है।
शिकायत दर्ज करने वाला व्यक्ति आपका नाम, संपर्क नंबर और बैंक खाते का विवरण मांगेगा, साथ ही उस खाते का विवरण भी मांगेगा जहां आपका पैसा स्थानांतरित किया गया है।आपको अपना नाम, संपर्क नंबर, बैंक खाता नंबर, ईमेल आईडी और वह खाता बताना होगा जिसमें आपने पैसे ट्रांसफर किए हैं।
अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको पोर्टल पर एक ओटीपी के माध्यम से अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करना होगा।अपनी शिकायत सबमिट करने के बाद, आपको पोर्टल पर एक पुष्टिकरण प्राप्त होगा।आप पोर्टल पर ‘रिपोर्ट और ट्रैक’ और ‘रिपोर्ट अन्य साइबर क्राइम’ विकल्पों के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर शिकायत संदर्भ संख्या के साथ एक एसएमएस और एक ई-मेल प्राप्त होगा।
*एक इंटरनेट उपयोगकर्ता के रूप में, आपको यह जानना आवश्यक है कि नवीनतम साइबर अपराध काक्या अर्थ है।*
*होली त्योहार पर किसी प्रकार के आफ़र/बोनस/स्कीम से बचें ।*
*बेहतर होगा कि आप सावधानी बरतें ताकि आप साइबर क्राइम का शिकार न बनें।*
