व्यापारियों ने प्रभारी निरीक्षक से की शिष्टाचार भेंट
रायबरेली। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल डीह के अध्यक्ष पवन अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने प्रभारी निरीक्षक थाना डीह अरविन्द सिंह को पुष्प गुच्छ भेंटकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान व्यापारियों ने प्रभारी निरीक्षक को व्यापारिक समस्याओं से भी अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह ने विश्वास दिलाया कि व्यापारियों को व्यापार करने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने पायेगी और किसी भी कीमत में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिव प्यारे अग्रहरि, नन्द कुमार पाल, मो चाँद, हरिओम अग्रहरि, चन्दन, दिनेश पाल, अजय रावत आदि तमाम पदाधिकारी रहे।
