न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हायर एजुकेशन सलेथू महाराजगंज में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
महराजगंज रायबरेली।न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हायर एजुकेशन सलेथू महाराजगंज में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. शिव ओम श्रीवास्तव एवं डीएलएड प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ने भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके राष्ट्रीय ध्वज को फ़हराकर राष्ट्रीय पर्व मनाया गया । यह राष्ट्रीय पर्व उन वीरों को समर्पित है जिन्होंने अपने अथक प्रयास से भारत को स्वतंत्रता दिलाई । महाविद्यालय की छात्रा मान्यता साहू,मुस्कान ने अपनी वाणी के द्वारा शहीदों को नमन किया । प्राचार्य ने इस राष्ट्रीय पर्व पर अपने भावों को व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा भारत एकता का प्रतीक राष्ट्र है ।जिसमें अनंत भाषाएं, वर्ग ,जाति , धर्म,समुदाय के लोग आपस में एक साथ मिलकर भाईचारे की भावना से रहते है। यही भाईचारे की भावना एकता को प्रतिबिम्बित करती है । जय जवान- जय किसान, तुम मुझे खून दो – मैं तुम्हें आजादी दूंगा ,अभी भी जिसका खून न खौला – वह खून नहीं है पानी है, वंदे मातरम, आदि जय घोष के माध्यम से भारत माता को नमन किया गया है ।
