राजकीय हाई स्कूल रोहनिया में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बालिकाओं ने किया आत्मरक्षा का प्रदर्शन।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आत्मरक्षा का प्रदर्शन करते हुए राजकीय हाई स्कूल रोहनिया की छात्राएं।
रायबरेली! राजकीय हाई स्कूल रोहनिया में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बालिकाओं ने गीत, संगीत रंगारंग कार्यक्रम का प्रदर्शन किया। बताते चलें कि आत्मरक्षा प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया बालिकाओं ने बताया कि यदि कोई हाथ पकड़े, पीछे से बाल पकड़े, हाथ पकड़ कर खींचे, थप्पड़ मारे या फिर स्कूल जाते समय कोई छेड़े तब हम अपना बचाव कैसे करेंगे बेहतरीन टेक्निक्स और टाइमिंग का ध्यान रखते हुए बालिकाओं ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा रानी सिंह ने कहा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा के अंतर्गत बालिकाओं को प्रशिक्षक राहुल कुमार पटेल के द्वारा बालिकाओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका आयोजन गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों ने करके दिखाया बच्चों का प्रदर्शन वास्तव में सराहनीय है इन्हें ऐसे ही लगातार मेहनत करते रहना चाहिए ताकि चीजें याद रहे और समय पर उसका उपयोग करके अपना बचाव कर सके। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ से श्रीमती प्रियंका, श्रीमती इला सुभानन्द पटेल, कुमारी नमिता, श्रीमती सीनो मिश्रा, श्रीमती पूजा सरोज, आदि ने बालिकाओं का हौसला बढ़ाया। प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में पुष्पा, गुंजन, मुस्कान, स्तुति, विनीता, रिया, रेशमा, सहित कई अन्य बालीका सम्मिलित थे।
