राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निकाली गई जागरूकता रैली

तहसील परिसर में लोगों को शत् प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई

महराजगंज/रायबरेली: 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रशासन द्वारा छात्र छात्राओं व दिव्यांगों के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान स्लोगन से लिखी तख्तियां लेकर कस्बे भर में सभी ने भ्रमण किया।
आपको बता दें कि, सर्वप्रथम एसडीएम रजितराम गुप्ता द्वारा तहसील परिसर में लोगों को शत् प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई। जिसके बाद एसडीम के नेतृत्व में सीओ यादवेंद्र बहादुर पाल व भाजपा नेता प्रभात साहू सहित क्षेत्र के रहने वाले दर्जनों दिव्यांगों, आम जनमानस व छात्र छात्राओं के साथ जागरूकता रैली निकाली गई, और लोगों को शत् प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
एसडीएम रजितराम गुप्ता ने बताया कि, 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी अधिकारी/कर्मचारियों व दिव्यांगों समेत आम जनमानस एवं छात्र-छात्राओं के साथ मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया भी किया गया है।
मतदाता जागरूकता शपथ के उपरांत उप जिलाधिकारी रजितराम गुप्ता ने स्वल्पाहार कराकर 300 जरूरतमंदों को इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।
इस मौके पर साई बाबा दिव्यांग संगठन के अध्यक्ष पटेल शिव कुमार सिंह, तहसीलदार ज्ञान प्रकाश, क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र कुमार पाल, कोतवाल बालेंदु गौतम, खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महराजगंज अपर्णा मिश्रा, अंजनी कुमार बाजपेई एसडीएम न्यायिक पेशकार समेत नायब तहसीलदार एवं अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
