मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से मिला लालगंज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल

लालगंज रायबरेली। व्यापारियों के हित में सदैव सक्रिय रहने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा के साथ यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से मिलकर मंडी समिति में बनने वाली दुकानों के बाबत एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि चबूतरे पर दुकानें बनने से करीब आधा सैकड़ा छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी चली जाएगी और वह भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। विवेक शर्मा ने कृषि उद्यान मंत्री दिनेश सिंह से कहा कि चबूतरे पर नई दुकाने ना बनवाकर मंडी समिति में खाली पड़ी अन्य जगहों पर दुकानों का निर्माण कराया जाए जिससे छोटे दुकानदारों की भी रोजी-रोटी चलती रहे ।स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश सिंह ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि भाजपा की योगी सरकार जनहित के मुद्दों पर विशेष ध्यान देती है। अगर कोई व्यापारियों की समस्या है तो उस पर विचार कर ही निर्णय लिया जाएगा।
मृत्युंजय वाजपेई ने बताया कि मंत्री जी से मिलने के पश्चात सफाई अभियान आज से चालू हो रहा था उसे कार्यक्रम में भी व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने अपनी हिस्सेदारी प्रकट की और मंत्री जी के साथ सफाई अभियान से जुड़े इस अवसर पर जिला महामंत्री अप्पू शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मृत्युंजय बाजपेई, जिला अध्यक्ष उधोग मंच हंसराज विश्वकर्मा ,मंडी समिति अध्यक्ष सुरेश सोनकर, महामंत्री श्रवन मौर्य ,प्रभारी रामबाबू सोनकर, मोहम्मद असलम ,रहम अली, कुलदीप सोनकर ,नौशाद, शीतला प्रसाद ,राम सजीवन, राजू सोनकर, मोतीलाल मौर्य, गोरेलाल ,पप्पू मुस्लिम ,श्यामलाल मौर्य आदि व्यापारी मौजूद रहे।
