जबलपुर। विगत दिनों उत्तर प्रदेश राज्य के कानपुर स्थित सिविल लाइन में आयोजित 27वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा में मध्य प्रदेश राज्य के जबलपुर जिले से शिवानी बेन ने नेतृत्व करते हुए अपने आयु वजन वर्ग में क्योरगी इवेंट में भाग लेकर स्वर्ण पदक अर्जित करने में सफलता हासिल की हमारे मीडिया टीम को जानकारी देते हुए शिवानी बेन ने जानकारी देते हुए बताया कि मैंने 27वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपने वजन व आयु वर्ग में भाग लिया और स्वर्ण पदक अर्जित करने में सफल रही साथ ही मैंने निर्णायक मंडल में रेफरशिप की भी भूमिका अदा की आयोजक समिति के द्वारा मुझे स्मृति चिन्ह देकर भी सम्मानित किया गया। शिवानी बेन वर्तमान में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो कोच राजकुमार यादव के मार्गदर्शन में मदन महल प्रेम नगर स्थित कालीबाड़ी परिसर कृपाल चौक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है ।
