हिंदू युवा वाहिनी ने अपने लेटर पैड पर हॉस्पिटल संचालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
रायबरेली। जहां एक तरफ सूबे की सरकार लगातार नारी मिशन शक्ति अभियान के तहत नारियों की सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन दावे जनपद रायबरेली में पूरी तरीके से फेल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीते कुछ दिन पहले महिला पत्रकार आराधना ने सैनिक हॉस्पिटल की जब सच्चाई दिखाना चाहा तो उनके गुर्गों व हॉस्पिटल संचालक ने महिला पत्रकार से अभद्रता व मारपीट की ,जहां इस पूरे मामले से जनपद के पत्रकारों में आक्रोश देखा गया सभी पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा तत्पश्चात महिला पत्रकार से हुई अभद्रता व मारपीट का मामला दिन-ब-दिन तूल पकड़ लिया।
जहां आज हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री मारुत त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक को अपने लेटर पैड पर हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ उचित कार्रवाई वह गिरफ्तारी करने के लिए ज्ञापन सौंपा। फिलहाल हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री ने कहा अगर हॉस्पिटल संचालक की गिरफ्तारी न हुई तो हमारा संगठन हॉस्पिटल के सामने आमरण अनशन में बैठ जाएगा।फिलहाल अब देखना है कि महिला पत्रकार से जिस तरह से अभद्रता हुई इस पूरे मामले में रायबरेली के पुलिस अधीक्षक गंभीर होते हैं या नहीं।
Report vaseem khan
