रायबरेली ।शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो सागो भाइयों में रास्ते व पानी निकासी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया, खूनी संघर्ष में एक भाई ने दूसरे भाई के तीन सदस्यों पर फ़ावड़ा लाठी डंडों से हमला कर दिया जिनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, आसपास के लोगों ने उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । घिसियावन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पूरा मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। शिवगढ़ नगर पंचायत दामोदर खेड़ा में रास्ते के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया एक पक्ष से घिसियावन 60 वर्ष रामप्यारी 55 वर्ष अतुल 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गए, आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर तीनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घिसियावन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है ।मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर पर दूसरे पक्ष के हरि ओम, राम मिलन, कृष्णा देवी, के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रताप शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp