प्रयागराज। 5000 मोमबत्तियां से रोशन हुआ त्रिवेणीपुरम हॉकी खेल मैदान
दीपावली की पूर्व संध्या पर विजय ग्रुप ऑफ झूसी हॉकी ऐकडमी के खिलाड़ियों ने दीप उत्सव कार्यक्रम एवं हनुमान जयंती धूमधाम से मनाया कार्यक्रम की शुरुआत गणेश लक्ष्मी एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना
की गई हॉकी खिलाड़ियों ने जगह-जगह पर हॉकी ओलंपिक छाले रंगोली एवं रिंग भी बनाई एवं मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी एवं खिलाड़ियों पत्रकार समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में फूलपुर विधायक प्रवीण पटेल पार्षद शिवनारायण यादव अशोक सिंह अध्यक्ष हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जगद्गुरु माधव दास महाराज जी पीठाधीश्वर श्रृंगवेरपुर अतिथि एवं विशिष्ट के रूप में मौजूद रहे
अतिथियों ने लोगों को बधाई देते हुए अपने विचार भी रखें संचालन एवं आयोजक विजय सिंह ने हॉकी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की
इस मौके पर मोहम्मद हारुन रजनीश चतुर्वेदी अश्विनी श्रीवास्तव मनीष यादव एवं हजारों संख्या में सम्मानित जनता एवं खिलाड़ी मौजूद रहे
