डलमऊ/ रायबरेली। माया देवी पब्लिक इंटर कॉलेज मुराई बाग डलमऊ ने दीवाली कार्निवल उल्लास 2023 बड़े उत्साह के साथ मनाया। कॉलेज के कैम्पस को इको फ्रेडली ग्रीन दीवाली के संदेशों को फैलाने वाले रंगीन पोस्टरों, बैनरों और रंगोली से सजाया गया था और पटाखे हटाओ, पर्यावरण बचाओ के नारे लगाए गए। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। सबसे पहले उपप्रबंधक मयंक यादव ने दीप प्रज्वलित करके समारोह को उम्र बढ़ाया |अतिथि वक्ताओं ने रंगीन पर्यावरण के अनुकूल आनंदित शुभ और सार्थक दीवाली उत्सव उल्लास के आयोजन के लिए माया देवी पब्लिक इंटर कॉलेज मुराई बाग डलमऊ के प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। प्रबंधक राज कुमार यादव ने कहा कि विद्यार्थियों संस्थान में सच्चा ज्ञान और मूल्य आधारित शिक्षा प्राप्त करके अज्ञानता को दूर कर सकते हैं। लेकिन वांछित सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इस मौके पर प्रतियोगिताओं में पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल वंदना शुक्ला और समस्त स्टाफ मौजुद रहा|
