रायबरेली, १० नवम्बर । लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर एग्रो चौराहा के समीप नवस्थापित श्रीकृष्णा इलेक्ट्रिक बाइक व हैवेल्स रोलर, शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन करने के साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में उ.प्र. सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रयोग से राष्ट्र समृद्ध होगा तथा हजारों बेरोजगारों को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उन्होंने शोरूम के संस्थापक इं. विजय रस्तोगी, श्रीमती सोनिया रस्तोगी की रचनात्मक सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर बेरोजगार को स्वरोजगार अपनाना चाहिए ।
सौर ऊर्जा व विद्युत वाहनों से देश समृद्ध होगा मयंकेश्वर शरण
श्री सिंह ने यमहा शोरूम के साथ सोलर पैनल व इलेक्ट्रिक बाइक के शोरूम को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी ने भी इस तरह के प्रयोग पर बल दिया है। कार्यक्रम में डा. के. एन. रस्तोगी, डा. संजय रस्तोगी, डा. सुमेधा रस्तोगी, इं. विजय रस्तोगी, डा. राहुल रस्तोगी व एम. डी. सोनिया रस्तोगी ने मंत्री व अतिथियों का स्वागत किया ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गजाधर सिंह, सुरेश पाण्डेय, समाजसेवी राकेश भदौरिया, राजा हर्षेन्द्र सिंह, शिक्षाविद शिवनारायण सोनी, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, दिलीप यादव, अरविन्द श्रीवास्तव, राजेश यादव, भौमेश सोनी, विजय सिंह समेत अनेक राजनेता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
